जापान के फुकुशिमा में पुलिस का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

By: Feb 1st, 2020 10:53 am
 

 जापान के फुकुशिमा प्रांत में पुलिस का एक हेलिकॉप्टर शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण कई लोग घायल हो गये।एनएचके न्यूज चैनल के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर धान के मैदान में गिरा। अग्निशमन विभाग ने बताया कि इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं।बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर में सात लोग सवार थे। अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App