जाह्नवी को आई मां की याद

एक्ट्रेस श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के बाद देशभर के लोगों को बड़ा झटका लगा था। 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी की दुबई में मौत हो गई थी, जिसके बाद न सिर्फ कपूर खानदान ने अपनी बहू खोई, बल्कि जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अपनी मां को खो दिया था। श्रीदेवी के जाने का शोक कपूर परिवार के साथ-साथ बालीवुड और देशभर ने भी मनाया। जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर संग मिलकर मां के जाने का गम बांटा था। ऐसा कई बार हुआ है कि जाह्नवी कपूर ने अपने और अपनी मां श्रीदेवी के रिश्ते के बारे में बात की हो। अब मां की दूसरी पुण्यतिथि पर जाह्नवी ने एक बार फिर कुछ ऐसा कहा है,  जिसे पढ़कर आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। मां श्रीदेवी के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर करते हुए जाह्नवी ने लिखा कि मैं आपको हर दिन याद करती हूं। जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी के बेहद करीब थीं।