ज्ञानलोक

By: Feb 1st, 2020 12:05 am
  1. उत्तर गुप्त युग में जो विश्वविद्यालय प्रसिद्ध हो गया था ?

(क) कांची

(ख) तक्षशिला

(ग) नालंदा

(घ) वल्लभी

  1. भारतीय नेपोलियन की उपाधि किसे दी गई हैं?

(क) चंद्रगुप्तमौर्य

(ख) समुद्रगुप्त

(ग) चंद्रगुप्तप्रथम

(घ) हर्षवर्धन

  1. पहला ज्ञात गुप्त शासक कौन था?

(क) श्रीगुप्त

(ख) चंद्रगुप्त -1 

(ग) घटोत्कच

(घ) कुमार गुप्तप्रथम

  1. रोमन साम्राज्य के साथ भारत का व्यापार रोम पर किसके द्वारा आक्रमण के साथ समाप्त हो गया?

(क) अरबों द्वारा

(ख)हंगेरियाइयों द्वारा

(ग) हूणों द्वारा

(घ) तुर्कों द्वारा

  1. इलाहाबाद के स्तंभ में किसकी उपलब्धियां उत्कीर्ण है?

(क) चंद्रगुप्तमौर्य

(ख) समुद्रगुप्त

(ग)  विक्रमादित्य

(घ) स्कंदगुप्त

उत्तर 1 ग 2 ख 3 क 4 ग 5 ख

नई नियुक्ति

अरविंद कृष्णा आईबीएम के सीईओ

ये देश के लिए गौरव की बात है कि आईबीएम जैसी नामी कंपनी में भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा को सीईओ पद की जिम्मेदारी दी है। आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्प) ने अरविंद कृष्णा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर नामित किया है। उनसे पहले लंबे समय से वजीर्निया रोमेटी इस पद पर थीं। वह छह अप्रैल से कंपनी में सीईओ पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App