ज्ञानलोक

By: Feb 3rd, 2020 12:05 am
  1. विश्व मौसम दिवस कब मनाया जाता है?

(क) 24 अप्रैल

(ख) 23 मार्च

(ग) 24 मार्च

  1. नेशनल कैडेट कोर डे कब मनाया जाता है?

(क) 31 जनवरी

(ख) 21 अक्तूबर

(ग) 23 नवंबर

(घ) 25 दिसंबर

  1. बिकिनी डे किस देश में मनाया जाता है?

(क) अमरीका

(ख) जापान

(ग) फ्रांस

(घ) कनाडा

  1. अंतरराष्ट्रीय स्वतंत्र प्रेस दिवस कब मनाया जाता है?

(क) 1 मई

(ख) 3 मई

(ग) 11 मई

(घ) 22 मई

  1. आलू अकाल किस देश में हुआ था?

(क) अफगानिस्तान में

(ख) आयरलैंड में

(ग) इटली में

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर 1 ख 2 ग 3 ख 4 ख 5 ख

नोकिया ला रहा 4जी फीचर फोन, एंड्रॉयड ऐप्स भी चलेंगे

फिनलैंड की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी एचएमडी ग्लोबल जल्द ही नया नोकिया फीचर फोन लाने जा रही है। हालांकि खास बात यह है कि यह नोकिया फीचर फोन गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। हाल ही में टेक वेबसाइट लवनोकिया को एक वेबसाइट पर नोकिया फोन दिखा, जो एक स्मार्टफोन नहीं था। यह फीचर फोन नोकिया 400 4जी के नाम से लांच किया जा सकता है। इस नोकिया डिवाइस को हाल ही में ब्लूटूथ और वाईफाई सर्टिफिकेशन मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लूटूथ वर्जन से पता चलता है कि यह एक सस्ता डिवाइस होगा। इसमें एलटीई सपोर्ट तो मिलेगा, लेकिन यह एक स्मार्टफोन नहीं होगा। यह नोकिया फीचर फोन एंड्रॉयड वर्जन 8.1 पर काम कर सकता है।

नई नियुक्ति

भारतीय मूल के संदीप मथरानी वीवर्क के सीईओ

भारतीय मूल के अमरीकी संदीप मथरानी ऑफिस शेयरिंग कंपनी वीवर्क के सीईओ होंगे। मथरानी 18 फरवरी को अपना पद संभालेंगे और कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन मार्सेलो क्लॉर को रिपोर्ट करेंगे। सॉफ्टबैंक की वित्तीय मदद से वीवर्क का संचालन होता है। अभी सेबस्टियन गनिंघम-आर्टी मिन्सन कंपनी के सीईओ हैं। यह दोनों तब तक कंपनी के साथ रहेंगे, जब तक नए सीईओ कामकाज ठीक ढंग से नहीं संभाल लेते। वीवर्क अमरीका की रियल एस्टेट कंपनी है, जो साझीदारी में स्टार्टअप्स और अन्य कंपनियों को ऑफिस मुहैया कराती है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App