ज्ञानलोक

By: Feb 6th, 2020 12:05 am
  1. मंडी के साथ किस अन्य रियासत को मिलाकर मंडी जिला बनाया गया था?

क. चंबा

ख. महासू

ग. सुकेत

घ. बिलासपुर

  1. बिलासपुर रियासत का हिमाचल प्रदेश में विलय कब हुआ था ?

क. जुलाई 1954

ख. जनवरी 1950

ग. अगस्त 1948

घ. अप्रैल 1948

  1. शिमला हिल स्टेट्स की 26 छोटी बड़ी रियासतों को मिला कर 1948 में कौन सा जिला बनाया गया था?

क. मंडी

ख. सिरमौर

ग. बिलासपुर

घ. महासू

  1. 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश में कितनी रियासतों का विलय किया गया था ?

क. 15

ख. 16

ग. 25

घ. 30

उत्तर :  1 ग 2 क 3 घ 4 घ

अरविंद कृष्णा आईबीएम के सीईओ

नई दिल्ली – ये देश के लिए गौरव की बात है कि आईबीएम जैसी नामी कंपनी में भारतीय मूल के अरविंद कृष्णा को सीईओ पद की जिम्मेदारी दी है।  आईबीएम (इंटरनेशनल बिजनेस मशीन्स कॉर्प) ने अरविंद कृष्णा को मुख्य कार्यकारी अधिकारी  (सीईओ) के तौर पर नामित किया है। बता दें कि अरविंद वर्तमान में आईबीएम में एक एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्हें जनवरी में आईबीएम सीईओ के तौर पर नामित किया गया था।  वहीं सूत्रों से प्राप्त  जानकारी के अनुसार वे छह अप्रैल से कंपनी में सीईओ पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि आईआईटी कानपुर में पढ़े अरविंद कृष्ण ने 1990 में आईबीएम कंपनी ज्वाइन की थी। वो आईबीएम के क्लाउक्लाउड और कॉग्निटिव सॉफ्टवेयर में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद पर थे। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App