डा. राकेश शर्मा की ताजपोशी पर भाजपा वर्कर्ज खुश

सोलन –डा.  राकेश शर्मा को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत करने पर जिला सोलन के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। दलीप पाल, डीके उपाध्याय, रामेश्वर शर्मा, योगेश गौतम, महेंद्र शर्मा सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि डा. राकेश शर्मा के नेतृत्व में भाजपा किसान मोर्चा बेहतर कार्य करेगा और पार्टी के लिए नए आयाम स्थापित करेगा और किसानों की समस्याएं भी हल होंगी। इनका कहना है कि डा. शर्मा पार्टी से काफी वर्षों से जुड़े हुए हैं और उन्हें संगठन का भी अच्छा खासा अनुभव हैं। बता दें कि डा. राकेश शर्मा छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं और अपने शैक्षणिक समय में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की विभिन्न पदों पर रहते हुए कार्य किया है। उन्होंने न केवल प्रदेश बल्कि प्रदेश से बाहर भी अहम जिम्मेदारियों को निभाया है। यही नहीं वह इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और प्रभारी पंजाब प्रांत रह चुके हैं। इनकी डेडिकेशन को देखते हुए पार्टी ने इन्हें भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय सचिव भी बनाया।  इसके अतिरिक्त वर्ष 2010 से अब तक बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लोकसभा चुनाव, चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, दिल्ली सहित नगर निगम शिमला चुनाव में भी अपनी भूमिका निभा चुके हैं।