डीएवी यूनिवर्सिटी की वूमन एम्पावरमेंट रैली

जालंधर – डीएवी यूनिवर्सिटी ने वूमन एम्पावरमेंट के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए रैली का आयोजन किया। रैली यूनिवर्सिटी द्वारा मनाए गए नेशनल गर्ल चाइल्ड वीक का एक हिस्सा थी। कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा करवाया गया। रैली को वाइस चांसलर डा. देशबंधु गुप्ता और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डा. जसबीर ऋषि ने रवाना किया। डा. गुप्ता ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि समाज और राष्ट्र के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान है। महिलाओं ने साबित कर दिया है कि वे उन सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं, जिनमें कभी पुरुषों का वर्चस्व था। जानकारी देते हुए शिक्षा विभाग की प्रमुख शेफाली रावश ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में हस्ताक्षर अभियान, लैंगिक समानता के विषय पर नुक्कड़ नाटक और विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल थीं। यूनिवर्सिटी के फैकल्टी मेंबर्स और छात्रों ने जेंडर ब्वॉयस और कन्या भ्रूण हत्या से लड़ने का संकल्प भी लिया।