दिल्ली में आलाकमान से मिले सिद्धू

By: Feb 28th, 2020 12:03 am

कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा से पंजाब की वर्तमान हालत पर चर्चा

चंडीगढ़ – पूर्व क्रिकेटर और पंजाब के पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली तलब किया। इसके बाद वह दिल्ली कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिले। सिद्धू के अनुसार, दोनों नेताओं से उनकी पंजाब की वर्तमान हालत पर चर्चा हुई। इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीति गरमा गई है और कयासबाजी का दौर तेज हो गया है। सिद्धू ने कहा दोनों नेताओं को पंजाब की वर्तमान हालत के बारे में बताया। बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस और राज्य की सियासत से फिलहाल अलग-थलग दिख रहे थे। कैप्टन अमरेंदर सिंह सरकार से कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से वह राजनीति गतिविधियों से दूर हैं। वह काफी समय से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखे हैं और सियासत से दूरी बना रखी है। वह मीडिया से भी दूरी बनाए हुए हैं। बुधवार को पंजाब विधानसभा में उनकी पार्टी कांग्रेस सरकार के के खनन मंत्री सुखजिंदर सिंह सरकारयि ने सिद्धू पर हमला किया था और उनकी रेत-बजरी खनन की नीति के बारे में रिपोर्ट को फिजूल का बताया था। सिद्धू ने कहा है, मुझे कांग्रेस हाइकमान द्वारा दिल्ली तलब किया गया था। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 25 फरवरी को अपने आवास पर 40 मिनट के लिए मुझसे मिली। अगले दिन 26 फरवरी को 10 जनपथ पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत हुई। सिद्धू के इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति गर्मा गई है। पंजाब कांग्रेस में भी हलचल तेज हो गई है। इस मुलाकात से सिद्धू को कांग्रेस में महत्वपूर्ण भूमिका देने की भी कयासबाजी है।

पंजाब को लेकर रोडमैप साझा किया

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहाए दोनों नेताओं ने बहुत धैर्य के साथ मेरी बात सुनी। मैंने उन्हें पंजाब के मौजूदा हालात से अवगत कराया और पंजाब के पुनरुत्थान और आत्मनिर्भर बनाने का एक रोडमैप उनके साथ साझा कियाए जिसपर चलकर हम पुनः पंजाब का गौरव स्थापित कर सकते हैं। सिद्धू ने कहा कि यह वही रोडमैप है जिसको मैंने कैबिनेट में मंत्री के तौर पर कार्य करते हुए और अपने सार्वजनिक जीवन मेंए पिछले कई वर्षों से दृढ़ विश्वास के साथ लोगों के समक्ष रखा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App