‘दिव्य हिमाचल’ के पत्रकार नरेंद्र शर्मा की माता का देहांत

By: Feb 25th, 2020 12:03 am

मंडी – मीडिया ग्रुप ‘दिव्य हिमाचल’ के करसोग से संवाददाता नरेंद्र शर्मा की माता शारदा शर्मा का निधन हो गया है। उन्होंने 76 वर्ष की आयु में रविवार रात्रि अंतिम सांस ली। शारदा शर्मा पत्नी महंगा राम पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। वह कुछ दिनों से आनी में अपने बेटे के पास थीं। रविवार रात को तबीयत और खराब होने के बाद उनका स्वर्गवास हो गया। उनके निधन पर ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप के सीएमडी भानु धमीजा, प्रधान संपादक अनिल सोनी, समाचार संपादक संजय अवस्थी, राज्य ब्यूरो प्रमुख मस्तराम डलैल, ब्यूरो प्रभारी मंडी अमन अग्निहोत्री,  हिमाचल प्रदेश यूनियन ऑफ  जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बीरबल शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र शर्मा, मुरारी शर्मा, पुरषोतम शर्मा, हंसराज सैणी, रमेश शर्मा, हरीश बहल, नवीन शर्मा और लोक संपर्क अधिकारी सचिन संगर ने गहरा दुख प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App