‘दिव्य हिमाचल’ ने नवाजीं गायत्री बिष्ट

By: Feb 25th, 2020 12:05 am

होटल हॉलिडे इन की जनरल मैनेजर को मिस हिमाचल के ऑडिशन में सम्मान

चंडीगढ़ – हिमाचल प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र ‘दिव्य हिमाचल’ के मेगा इवेंट मिस हिमाचल 2020 को लेकर बीते दिनों हुए ऑडिशंस में मोरनी हिलस की पहाडि़यों की तिलहटी में बने पांच सितारा होटल हॉलिडे इन बतौर हॉस्पिटैलिटी पार्टनर जुड़ने पर गर्व महसूस कर रहा है। होटल का मैनेजमेंट व तमाम अन्य स्टाफ इस प्रतिष्ठ आयोजन के गवाह बने। होटल के जनरल मैनेजर गायत्री बिष्ट ने कहा कि होटल इनका इस मेगा इवेंट से जुड़ना एक अच्छा अनुभव रहा है। होटल में करवाए गए मिस हिमाचल 2020 के ऑडिशंस को लेकर यह बात देखने को मिली के ‘दिव्य हिमाचल’ हिमाचल प्रतिभा के लिए यह जो प्रयास कर रहा है, वो सराहनीय कार्य है। होटल हॉलिडे इन चंडीगढ़, पंचकूला, कालका-शिमला हाईवे पर मोरनी हिल्स के पास पंचकुला गोल्फ  कोर्स और ताऊ देवी लाल स्टेडियम के करीब स्थित है। उन्होंने बताया कि होटल के शानदार समकालीन कमरे और सेट्स आराम और शैली का एक विशिष्ट अनुभव प्रदान करते हैं। होटल की जनरल मैनेजर गायत्री बिष्ट ने मिस हिमाचल 2020 के ऑडिशंस आयोजित करने को ‘दिव्य हिमाचल’ मीडिया ग्रुप का धन्यवाद किया। ऑडिशन के मौके पर ‘दिव्य हिमाचल’ के वाइस प्रेजिडेंट, मार्केटिंग विपिन खरबंदा की ओर से होटल के जनरल मेजर गायत्री बिष्ट को सम्मानित किया गया।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App