देव मिलन से पावन छोटी काशी

By: Feb 22nd, 2020 12:22 am

देव पराशर ऋषि की पालकी शिवरात्रि महोत्सव पहुंची, 106 देवी-देवता पहुंचे मंडी

मंडी –अंतराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के  लिए मंडी पूरी तरह तैयार हो गया है। शुक्रवार को सुबह से शिवालयों में भक्तों की कतारें लगना शुरू हो गईं। वहीं, देव माधवराव मंदिर में सुबह से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से आए देवी देवताओं को तांता लगना शुरू हो गया।  इससे देवधरा देव धुनों से मंत्रमुग्ध हो गई। शुक्रवार को माधवराव मंदिर में दर्जनों देवी-देवताओं ने शीश नवाया। मंडी में देवी देवताओं के पहुंचने का सिलसिला दोपहर एक बजे से शुरू हो गया। इस दौरान मुख्य तौर पर देव ऋषि पराशर, देव हुरंग नारायण, पाशाकोट, उत्तरशाल, मगरू महादेव, बिठ्ठू नारायण सहित अनेक देवी-देवता मंडी पहुंच गए हैं। कार्यक्रम के दौरान माधवराव अन्य देवताओं के साथ राजा के बेहड़ा में पहुंचे। बता दें कि शिवरात्रि महोत्सव का आगाज आज दोपहर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। पहली सांस्कृतिक संध्या में  कंवर ग्रेवाल करेंगे मदहोश शनिवार से शुरू होने वाले शिवरात्रि महोत्सव में पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी सूफी गायक कंवर गरेवाल अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इससे पहले पहाड़ी कलाकार भी अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App