दो मार्च से बल्ला थामेंगे धोनी

By: Feb 26th, 2020 12:06 am

चेन्नई  – चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर जल्द दिखेंगे। आईपीएल-13 से पहले वह टीम के अभ्यास सत्र में शामिल होंगे। धोनी टीम के अन्य खिलाडि़यों के साथ चेन्नई में दो मार्च से पसीना बहाएंगे। पिछले साल जून-जुलाई में वर्ल्ड कप के बाद से 38 साल के धोनी के खेल भविष्य को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी रहा। अब यह स्पष्ट हो गया है कि वह आगामी आईपीएल के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास सत्र का हिस्सा होंगे। आईपीएल 2020 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ होगी। सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने बताया कि धोनी उपलब्ध खिलाडि़यों के साथ ट्रेनिंग करेंगे, जबकि टीम का पूर्ण तैयारी शिविर 19 मार्च से शुरू होगा। सूत्रों के अनुसार, पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के सुरेश रैना और अंबति रायडू जैसे खिलाडि़यों के साथ दो हफ्ते अभ्यास करने की उम्मीद है। 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App