नड्डा के वेलकम में चप्पा-चप्पा रहा सील

By: Feb 28th, 2020 12:23 am

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का सोलन के ठोडो मैदान में अभिनंदन समारोह, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से किया स्वागत

सोलन – भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल पहुंचने पर सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। दूरदराज क्षेत्रों से राष्ट्रीय अध्यक्ष का दीदार करने के लिए कार्यकर्ताओं का पहुंचना सुबह 10 बजे से ही आरंभ हो गया। इस दौरान सभी कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ झूमते हुए अभिनंदन स्थल पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। इसी को देखते हुए पूरी स्क्यिरिटी चैक के बाद ही कार्यकर्ताओं को समारोह में एंट्री हुई। हालांकि तय समय अधिक भीड़ नहीं जुटी थी, लेकिन जब तक कार्यक्रम आरंभ हुआ तब तक पूरा मैदान खचाखच भरा हुआ था। पुलिस द्वारा पार्किंग के भी पूरे इंतजाम किए गए थे, ताकि आम जनता के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

नड्डा का बसालवासियों ने किया स्वागत..

जगत प्रकाश नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष के सोलन में सम्मान समारोह के आगमन के दौरान जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल का बसाल गांव में पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप के निवास पर स्थानीय गांव के लोगों ने तथा अन्य पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। सांसद सुरेश कश्यप ने नड्डा, मुख्यमंत्री व डा. बिंदल का इसके लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपना बहुमुल्य समय देकर एक कार्यकर्ता को यह सम्मान दिया। कश्यप ने कहा कि गौरवान्वित करने वाली बात यह है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल का अध्यक्ष इतना समय दे यही सम्मान बड़ा है। उसके लिए गांव के लोगों ने नड्डा के सरल स्वभाव की भूरी-भूरी प्रशंसा की।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App