नन्हें सरदार के डांस पर फिदा

By: Feb 26th, 2020 12:03 am

नई दिल्ली – अमरीका की प्रथम महिला और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप मंगलवार को दिल्ली के सर्वोदय सह-शिक्षा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में  पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने केजी क्लास के बच्चों से मुलाकात की। इस बीच मेलानिया के स्वागत में बच्चों ने डांस भी किया। एक नन्हें सरदार ने स्कूल में ऐसा डांस किया कि खुद मेलानिया भी उस पर फिदा हो गईं और उस बच्चे के पास पहुंच गईं। उन्होंने नन्हें सरदार से हाथ भी मिलाया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App