नशे के कुप्रभाव से बचने को विद्यार्थी किए जागरूक

By: Feb 20th, 2020 12:02 am

पंचकूलाजिला समाज कल्याण अधिकारी डा. विशाल सैनी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 में नशे के कुप्रभाव के बारे में नौ से 12 कक्षा के सभी विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स अनॉनिमस नशीले पद्रार्थों का सेवन कर चुके व्यक्तियों का समूह है। इस समूह के व्यक्ति पूर्व में हेरोइन, चरस इत्यादि नशीले पद्रार्थों का प्रयोग करते हैं। यह समूह 180 से ज्यादा देशों में काम करता है। यह संस्था व्यक्ति से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करके उसको नशे की आदत से मुक्ति दिलवाते है। इस समूह की चंडीगढ़ और पंचकूला  में साप्ताहिक बैठकें भी होती हैं। यह संस्था जो लोग नशे की लत से ग्रस्त हैं उन लोगों के लिए नारकोटिक्स अनॉनिमस की बैठकों के बारे में जानकारी देती है। इस प्रक्रिया में जिले के सभी स्कूल और कालेजो को कवर किया जाएगा। इसके साथ ही संस्था नारकोटिक्स अनॉनिमस के प्रतिनिधि श्री नमन ने नारकोटिक्स अनॉनिमस की विस्तार से जानकारी दी। इसके अतिरिक्त एल्कोहलिक अनॉनिमस के समूह के सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को अपनी संस्था और गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर  सुखविंद्र, जसविंद्र, सुखदेव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App