नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन

By: Feb 27th, 2020 12:02 am

शाहपुरकंडी – नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन मे स्थानिया कृष्णा मार्किट मे भाजपा नेता ठाकुर सुरिंदर सिंह मिन्हास एवं ठाकुर युवराज सिंह की देख-रेख मे कैंप लगाया गया। इसमें भाजपा जिला प्रधान विजय शर्मा एवं विधायक ठाकुर दिनेश सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मोके पर उन्होंने कहा की सीएए किसी को तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने के लिए है लेकिन कुछ लोग लोगों को गुमराह कर अपनी राजनीती चमकना चाहते हैं। उन्होंने लोगों से 8866288662 पर मिस कॉल दे कर इस विल का समर्थन करने की अपील की। इस मौके पर रमेश कुमार, तीर्थ राम, मुकेश गुरचरन सिंह, रोहित प्रेम अजित कुमार, बिटू सहित कई लोगों ने मिस कॉल कर बिल का समर्थन किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App