नाबालिग से दुराचार पर पुलिस से की शिकायत

By: Feb 14th, 2020 12:30 am

हमीरपुर – महिला पुलिस थाना हमीरपुर के तहत नाबालिग से दुराचार का मामला दर्ज हुआ है। नाबालिग की उम्र सोलह साल बताई जा रही है। पीडि़ता के पिता ने मामला पुलिस में दर्ज करवाया है।जानकारी के अनुसार रामबाबू मूलू दत्त गांव व डाकघर मेवली तहसील विलसी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, जो कि वर्तमान में सलौणी जिला हमीरपुर में रहता है, ने बताया कि उसकी तीन लड़कियां हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। तीसरी लड़की तारा देवी (16) सलौणी में उसके साथ रहती है। पिछले साल अक्तूबर माह में वह दिहाड़ी लगाने गया हुआ था। जब शाम को सलौणी पहुंचा तो लड़की तारा देवी घर पर नहीं थी। बाद में उसे पता चला कि उत्तर प्रदेश का रहने वाला लड़का, जिसका नाम रामपूत है, उसकी लड़की को जबरन भगाकर ले गया और उसके साथ शादी कर ली। करीब तीन माह पहले इसकी लड़की तारा देवी उसके पास सलौणी लौट आई तथा वह गर्भवती है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने की है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App