नारायणगढ़ में कांग्रेस को झटका

By: Feb 26th, 2020 12:03 am

कांग्रेस सेवादल के प्रदेश संगठन सचिव साथियों संग आम आदमी पार्टी में शामिल

नारायणगढ़  – आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन सचिव सतपाल भट्ठी अपने साथियों सहित कांग्रेस सेवा दल को छोड़कर आप पार्टी मे शामिल हुए। जानकारी अनुसार आप पार्टी की एक बैठक जिला अध्यक्ष कुशल कटोच की अध्यक्षता में हुई। जहां पर पार्टी के संगठन अध्यक्ष  सुधीर राणा व दीपक अवल भी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश संगठन सचिव सतपाल भठ्ठी सहित बलदेव सिह जिला सचिव, रामेश्वर दास शहरी जिला सचिव, प्रेम सागर ब्लाक शहरी सचिव, संजीव गुलाटी ब्लॉक शहरी सचिव, सतीश कुमार, राम आसरा, मेहर चंद ग्रामीण ब्लाक सचिव, सुनिल दत ब्लाक शहरी सचिव, महिपाल ग्रामीण ब्लाक संगठन सचिव को माला पहना कर पार्टी में शामिल किया। आप पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी की जीत जनता के कार्य करने पर मिली है। लोगो को स्वस्थ्य, शिक्षा व बिजली-पानी की सुविधा मिलना मुख्य जीत का कारण रहा है।  अरविंद केजरीवाल का सपना है कि राष्ट्रीय निर्माण के  लिए पुरे भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करना है। इसके लिए अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाना है, जिसके लिए सभी राज्यो मे सदस्यता अभियान शुरू किया है। सतपाल भठ्ठी ने कहा कि राष्ट्र निमार्ण की सोच सिर्फ आप पार्टी के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की है। देश मे भ्रष्टाचार मुक्त कर रोजगार, शिक्षा व स्वस्थ्य सेवा दे रहे हैं। आज देश मे भाजपा पार्टी धर्म के नाम पर राजनीति कर लोगों को आपस मे लड़वा रही है और कांग्रेस मे अब कोई विकल्प नही रहा। आज देश में राष्ट्र निर्माण के प्रति अगर कोई जगरूक हुआ है। केजरीवाल की। इसलिए आज जनता भी इन दोनों पाटियो से छुटकारा चाहती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App