नालागढ़ के गांवों में गेहूं की फसल जांची

By: Feb 18th, 2020 12:22 am

नालागढ़-औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मैदानी क्षेत्रों में किसानों की फसलों में फैले पीले रतुए को लेकर कृषि एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अनुश्रवण टीम ने नालागढ़ के कई गांवों का दौरा किया और फसलों की जांच की। यह टीम यहां से अपनी रिपोर्ट केंद्रीय मंत्रालय को सौंपेगी। मौसम की मार से मैदानी इलाकों के किसानों की गेंहू की फसल पीले रतुए की चपेट में आ गई है। कृषि एवं कल्याण मंत्रालय भारत सरकार की अनुश्रवण टीम में पादप रोग विशेषज्ञ एवं तकनीकी अधिकारी डा. विनय व डा. अंजुम के साथ कृषि उपनिदेशक सोलन डा. पीसी सैणी, विषय वाद विशेषज्ञ नालागढ़ डा. प्रेम ठाकुर, एसपीएनएफ सोलन के विषय वाद विशेषज्ञ डा. डीपी गौतम, भोपाल ठाकुर, नवनीत कुमार की टीम ने नालागढ़ के प्लासड़ा, जोघों, कटीरडू़माजरा, पंजैहरा, जगतपुर, बरूणा आदि गांवों का दौरा किया और किसानों की समस्याओं को भी सुना। जानकारी के अनुसार नालागढ़ उपमंडल के तहत आने वाले मैदानी इलाकों के किसानों की गेंहू की फसल पीला रतुआ रोग की चपेट में आ गई है। इसी को लेकर केंद्रीय दल नालागढ़ के कई गांवों का दौरा करके फसलों की जांच की और किसानों की समस्याओं को सुना और रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपी जाएगी। कृषि विषय वाद विशेषज्ञ नालागढ़ डा. प्रेम ठाकुर ने कहा कि कृषि एवं विकास कल्याण मंत्रालय के तकनीकी अधिकारियों की टीम ने नालागढ़ के कई गांवों का दौरा करके फसलों का जायजा लिया और किसानों की समस्याओं को भी सुना है। इस दौरान टीम ने किसानों को इस बीमारी के लक्षणों व रोकथाम की भी जानकारी दी और किसानों की समस्याओं का निवारण भी किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App