‘निमकी मुखिया’ भूमिका पहुंचीं शिमला, आंखों में आंसू

By: Feb 25th, 2020 12:06 am

शिमला  – अब हिमाचल की बेटियां भी हर क्षेत्र में आगे हैं। जिसमें सोलन के सबाठू क्षेत्र की रहने वाली भूमिका गुरंग, जो स्टार भारत पर आने वाले निमकी मुखिया धारावहिक की लीड एक्ट्रेस है, वह शिमला पहुंची हैं। नारी सशक्तिकरण को लेकर एक विधायक की भूमिका निभाने वाली निमकी यानि की भूमिका गुरंग शिमला के बदलते स्वरूप से हैरान है। ‘दिव्य हिमाचल’ से खास बातचीत करते हुए भूमिका गुरंग ने कहा है कि वह 15 वर्ष पहले अपने पापा के साथ शिमला आई थी। वह सोलन के सुबाथू क्षेत्र के बनियारा की रहने वाली है। भूमिका कहती है कि उसे शिमला के लकड़ी और मिट्टी के घर बहुत पसंद थे। लेकिन अब वह शिमला आई हैं, तो वह कहीं गायब हो गए हैं और कंकरीट में तबदील हो गए हैं। अांखों में आंसू लिए अपनी दादी को याद करते हुए भूमिका क हती हैं कि उनकी दादी अपने गांव की प्रधान थी। लेकिन अब उनकी दादी जीवित नहीं है। उधर स्टार भारत पर निमकी मुखिया में नारी शक्ति दिखाने को लेकर नीमिकी, भुमिका गुरंग का कि रदार निभा रही हैं, जिसमें अपनी दादी को याद करते हुए भूमिका कहती है यदि उनकी दादी जीवित होती, तो उसके नारी शक्ति को लेकर विधायक के  अभियान को लेकर बहुत खुश होतीं। भूमिका ने ‘दिव्य हिमाचल’ को बताया कि जब वह अपनी दादी से मिलने गांव आती थी, तो उस दौरान वह बावड़ी से पानी भी लाती थी। गांव से बेहद प्रेम का उदाहरण ये भी दिखा कि भूमिका को गाय से दूध निकालना भी आता है। भूमिका कहती है कि अभी वह कुछ और धारावाहिक में भी आकर हिमाचल का नाम रोशन करने वाली हैं। भूमिका कहती हैं कि उसे शिमला आना एक जन्नत में आना जैसा लगता है। उन्होंने कहा कि वे शिमला आकर बहुत ही खुश होती हैं तथा यहां आना वे सुकून भरा मानती हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App