निरंकारियों ने चलाया सफाई अभियान

By: Feb 24th, 2020 12:18 am

स्वच्छता का संदेश देकर मनाई सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जयंती, मरीजों को फल भी बांटे

नेरचौक –सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जयंती के मौके पर निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों ने सिविल अस्पताल रत्ती मे साफ -सफाई की। सफाई अभियान में काफी संख्या में निरंकारी मंडल की डडौर, कठयाल और नौग्रांव ब्रांचों के सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। निरंकारी मिशन के जोन नंबर-छह के जोनल इंचार्ज डा. आरके अभिलाषी ने स्वयं भी रत्ती अस्पताल में चले सफाई अभियान में भाग लिया। साफ-सफाई करने के बाद निरंकारियों ने अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल भी वितरित किए। निरंकारी मिशन के जोन नंबर छह के जोनल इंचार्ज डा. आरके अभिलाषी ने बताया कि सतगुरु माता सुदिक्षा जी महाराज की कृपा से बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 66वीं जयंती के उपलक्ष्य में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन और निरंकारी मिशन ने पूरे भारत में अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों आदि में साफ-सफाई अभियान का आयोजन किया। उन्होंने बताया कि निरंकारी मिशन जोन नंबर-छह की 40 ब्रांचों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डडौर ब्रांच के संयोजक तेज सिंह चौधरी, डडौर ब्रांच के मुखी प्रेमदास और चीफ  फार्मासिस्ट धनी राम आदि भी मौजूद थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App