निरमंड में मकान राख, पांच लाख का नुकसान

आनी – निरमंड विकास खंड के डीम और अरसु पंचायत के जंगलों में लगी आग से पशुओं का चारा जलकर राख हो गया है। वहीं, सोमवार को डीम के कटानु गांव छह परिवारों का 12 कमरों का मकान भी स्वाह हो गया। मकान के अंदर घरेलूसामान रखा हुआ था, जबकि घर पर कोई नहीं रहता था। जिप सदस्य पप्पी बिष्ट ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर इसकी तुरंत भरपाई की मांग उठाई है। उधर, एसडीएम आनी चेत सिंह का कहना है कि आग से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। प्रभावितों की लिस्ट तैयार कर उन्हें फौरी राहत दी जाएगी