पंजाब के दो युवक पद्धर में चरस के साथ दबोचे।

By: Feb 18th, 2020 2:56 pm

नशा है,कि खत्म होने का नाम नहीं लेता। हर दिन कोई न कोई युवक कभी चिट्टे, तो कभी चरस के साथ सीखचों के पीछे होता है। ताज़ा मामला मंडी के पद्धर का है। यहां निजी बस में सफर कर रहे दो युवकों को पुलिस में चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। थाना प्रभारी यशवंत सिंह की अगवाई में पुलिस ने नाका लगा रखा था कि इसी बीच मनाली से कांगड़ा रूट पर चलने वाली एक निजी बस को चैकिंग के लिए रोका गया। बस फिर क्या था, पुलिस ने काबू कर लिए दोनों युवक। डीएसपी मदनकांत शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App