पत्रिका के पन्नों में शिवरात्रि की झलक

By: Feb 19th, 2020 12:17 am

सर्व देवता समिति की बैठक में मार्गदर्शिका पत्रिका पर जताया एडीसी का आभार

मंडी-जिला मंडी सर्व देवता सेवा समिति की बैठक का आयोजन अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मंडी की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें समस्त कारदारों, प्रधान, गूर और पुजारियों ने भाग लिया। बैठक में समस्त सदस्यों ने प्रशासन द्वारा शिवरात्रि मार्गदर्शिका पत्रिका बनाने का आभार प्रकट किया। बैठक में देवता समिति के प्रधान पंडित शिवपाल शर्मा ने कहा कि रियासतकाल से चली आ रही शिवरात्रि को एक पुस्तक में संजोकर रखने के बारे में जो कदम प्रशासन द्वारा उठाया गया है, वह सराहनीय है और देवता समिति ने भी अपनी सहमति प्रदान की है। इससे आने वाली पीढि़यों को भी शिवरात्रि महोत्सव के बारे में शिवरात्रि के महत्त्व व इतिहास के बारे में जानकारी हासिल होगी। उन्होंने कहा कि देव समाज इसके लिए प्रशासन का आभारी रहेगा। बैठक में इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।  बैठक में मोहन ठाकुर, दिनेश शर्मा महासचिव, रेवती शर्मा कोषाध्यक्ष, नरेश ठाकुर कानूनी सलाहकार, हेम सिंह ठाकुर मुख्य सलाहकार, युद्ध कुमार शर्मा, हिम्मतराम  सलाहकार, अमर सिंह, तीर्थ राज  वरिष्ठ सदस्य, लेखराज, भीष्म सिंह, राजू राम संगठन सचिव, भीमदेव संयुक्त सचिव, बाला राम, बूधे राम, सूरत राम, डूमणू राम, डूमे राम और कर्म सिंह इत्यादि ने भाग लिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App