पहाड़ों पर फिर हुई  बर्फवारी……….

By: Feb 1st, 2020 8:09 pm

मैदानों में सात तक मौसम साफ

मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में छह सात को बारिश बर्फवारी

बर्फवारी से लुढ़का अधिकतम तापमान

अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री आई गिरावट

शिमला-हिमाचल प्रदेश के ऊचांई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर फिर से बर्फवारी हुई है। ताजा बर्फवारी के बाद समूचा राज्य शीतलहर की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग की माने तो मैदानी इलाकों में सात फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। शिमला, कुल्लू, मड़ी, सोलन, डलहौजी और सिरमौर में छह-सात फरवरी को बारिश बर्फवारी होगी। किन्नौर, लाहौल स्पीति के साथ  साथ ऊचांई वाले क्षेत्रों में चार से सात फरवरी तक मौसम फिर से रौद्र रूप दिखा सकता है।ऐसे में राज्य में अगामी दिनों के दौरान जनता को फिर से भारी दिक्कतों के साथ शीतलहर की मार झेलनी पड़ सकती है। शनिवार को दिन  की शुरूआत धूप खिलने के साथ हुई थी। दोपहर तक अधिकाशं क्षेत्रों में धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। इस दौरान ऊचाई वाले क्षेत्रों मे कई स्थानों पर बर्फवारी भी हुई। राजधानी शिमला में भी दोपहर के समय हल्की बर्फवारी हुई। जबकि शाम के समय शिमला में तेज गर्जन के साथ भारी बर्फवारी का क्रम शुरू हो गया था। जिला शिमला के ऊचाई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बर्फवारी हुई है। वहीं मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश भी हुई है। बारिश बर्फवारी होने से अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक  की गिरावट आई है। हमीरपुर के तापमान में सबसे ज्यादा तीन डिग्री की गिरावट आई है। बिलासपुर, कांगडा, सोलन, नाहन और ऊना के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट आने से दिन फिर से ठण्डे हो गए है। न्यूनतम तापमान मेें फिर से गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में गिरावट आने से अधिकतर क्षेत्रों में सुबह व शाम के समय लोगों को कडाके की ठण्ड़ का सामना करना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री कम रिकॉर्ड किया जा रहा है। अधिकतम तामपान सामान्य से एक से दो डिग्री कम आंके जा रहे है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मन मोहन सिहं ने बताया कि राज्य में मैदानी इलाकों में सात फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में छह व सात फरवरी को फिर से बारिश बर्फवारी होगी। जबकि उच्च पर्वर्तीय क्षेत्रों में चार फरवरी से मौसम करवट ले लेगा।

पूर्वानुमान के उलट दर्ज किया गया मौसम

मौसम विंभाग द्वारा राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में छह फरवरी तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान लगाया गया था। विभाग ने शनिवार को भी समूचे प्रदेश में धूप खिलने की सभावना जताई थी। मगर मौसम इसके उलट बना रहा। शिमला में शनिवार दोपहर से ही बर्फवारी हो सिलसिला शुरू हो गया था। शाम के समय शिमला सफेद चांदर ओढे दिखा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App