पहाड़ो पर हल्की बर्फवारी………

By: Feb 7th, 2020 7:18 pm

कल्पा, खदराड़ा व सराहन में हुई हल्की बर्फवारी

राज्य में 12 फरवरी तक मौसम साफ

13 फरवरी को बारिश बर्फवारी

मौसम विभाग ने जताई सभावना

सुबह व शाम के समय ठण्ड़ का कहर जारी

शिमला-हिमाचल प्रदेश के  ऊचांई वाले क्षेत्रों में फिर से ताजा हिमपात हुआ है। बर्फवारी होने से पहाड़ों पर फिर शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। कल्पा सहित जिला शिमला के खदराड़ा व सराहन में हल्की बर्फवारी दर्ज की गई है। मनाली व बंजार में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है। जिससे सुबह व शाम के समय फिर से कडाकें की ठण्ड़ पड रही है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में 12 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 13 फरवरी को समूचे राज्य में बारिश बर्फवारी होने की सभावना जताई जा रही है। प्रदेश में शुक्रवार को सुबह के समय धुधं घिरी रही। दिन के समय हल्की धूप भी खिली। मगर शाम के समय फिर से आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल दिया था। वहीं पहाडो पर धुध घिरी रही। मौसम में आए बदलाव से शिमला व भुंतर के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। भुुंतर के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शिमला का तापमान में एक डिग्री तक लुढ़का है। केलागं को अधिकतम तापमान अभी भी माईनस डिग्र्री में चल रहा है। इसके अलावा शेष हिमाचल के अधिकतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढोतरी दर्ज की गई है। बिलासपुर और हमीरपुर के तापमान में तीन डिग्री तक का उछाल रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान में बीते रोज के मुकाबले हल्की गिरावट आई है। शिमला का तापमान फिर से माईनस डिग्री में पहुचं गया है। कल्पा, केलागं, मनाली, डलहौजी व कुफरी का तापमान भी माईनस में चल रहा है। तापमान माईनस डिग्री में चलने से लोगों को सुबह व शाम के समय कडाके की ठण्ड का सामना करना पड रहा है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में 12 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। जबकि 13 फरवरी को समूचे राज्य में मौसम खराब रहेगा। इस दौरान मैदानों में बारिश और पहाड़ांे पर बर्फवारी होने की सभावना है।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    10.1       -1.4

सुंदरनगर  17.1       5.5

भुंतर       16.8       6.6

कल्पा     2.3        -7.4

धर्मशाला   10.2       3.0

ऊना       20.7       5.2

सोलन     15.5       1.0

नाहन      15.4       7.9

केलांग     -1.9       -11.1

कांगड़ा    18.1       5.0

बिलासपुर 17.5       7.5

हमीरपुर    17.4       7.2

चंबा       16.7       4.9

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App