पहाडों पर कल बारिश बर्फवारी……

By: Feb 10th, 2020 7:19 pm

12 फरवरी को भी जारी रहेगा सिलसिला

मैदानों इलाकों में 16 फरवरी तक मौसम साफ

मौसम विभाग ने जताई सभावना

दोपहर बाद बादलों के घिरने से लुढ़का तापमान

अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज

शिमला-हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला, कुल्लू, मड़ी, सिरमौर, डलहौजी के ऊचांई वाले क्षेत्रों में कल मौसम फिर से बारिश बर्फवारी हो सकती है। मौसम विभाग द्वारा राज्य के उक्त क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर बारिश बर्फवारी होने की सभावना जताई गई है। ऊचांई वाले क्षेत्रों में 12 फरवरी को भी उक्त क्रम जारी रहेगा। 13 फरवरी के बाद पहाडों पर मौसम साफ बना रहने  की सभावना जताई जा रही है। जबकि मैदानी इलाकों में 16 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा।  सोमवार को अधिकतर क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। दोपहर तक राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में धूप खिली रही। मगर दोपहर बाद आसमान में काले बादल घिरने शुरू हो गए थे। इस दौरान कई स्थानों पर ठण्ड़ी हवा भी चली। मौसम में आई करवट से अधिकतम तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है। तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आंकी गई है। सुन्दरनगर, धर्मशाला, कांगडा, हमीरपुर और चम्बा के अधिकतम तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना, नाहन व डलहौजी के तापमान में बीते रोज के मुकाबले बढोतरी आई है। ऊना के तापमान में दो डिग्र्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। अधिकत तापमान के साथ साथ न्यूनतम तापमान में भी बढोतरी रिकॉर्डकी गई है। प्रदेश के कल्पा, केलागं व मनाली का तापमान ही  माईनस में है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक की बढोतरी आई है। राज्य में अगर फिर से बारिश बर्फवारी होती है तो तापमान में ओर गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के मैदानी इलाकों में 16 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। जबकि मध्यम व ऊचांई वाले क्षेत्रों मंे 11 व 12 फरवरी को बारिश बर्फवारी होगी।

कहां कितना रहा तापमान

शहर       अधिकतम न्यूनतम

शिमला    15.1       3.7

सुंदरनगर  19.8       1.6

भुंतर       21.1       1.2

कल्पा     2.2        -5.2

धर्मशाला   12.2       4.2

ऊना       23.0       4.5

सोलन     20.0       0.5

नाहन      17.5       7.5

केलांग     -2.0       -12.8

कांगड़ा    20.7       4.2

बिलासपुर 20.0       4.0

हमीरपुर    19.8       4.2

चंबा       19.3       2.7

डलहौजी  11.0       3.9


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App