पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दें ब्लॉक अध्यक्ष

By: Feb 21st, 2020 12:03 am

शिमला – प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अध्यक्षों को निर्देशों  के साथ-साथ ब्लॉक सहित बूथ कार्यकारिणी का जल्द गठन करते हुए इसे अनुमोदन के लिए उनके पास भेजने को कहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकारणी में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को पूरा महत्व दिया जाना चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पहले चरण में 14 नवनियुक्त  ब्लॉक अध्यक्षों एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए राठौर ने कहा कि पार्टी के जो भी दिशा-निर्देश ब्लॉक को जाते हैं, उनका अक्षरसः पालन किया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि आगामी 15 दिन के भीतर ब्लॉक कार्यकारणी का गठन हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर की कमेटियां 30 अप्रैल तक बना दी जानी चाहिए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App