पूह कांग्रेस बोली, बड़ी-बड़ी बातें हांकना भाजपा की आदत

By: Feb 16th, 2020 12:20 am

रिकांगपिओ – पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का आमसभा स्पीलो में में हुआ। सभा में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी व जिला अध्यक्ष उमेश नेगी मुख्य रूप से उपस्थित थे। पूह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी ने मुख्य अतिथि का किन्नौरी टोपी व खतक पहनाकर स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जगत सिंह नेगी ने कहा सरकारें बनती है बिगड़ती है। हमें मतलब की राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की सख्त जरूरत है। भाजपा के लोग चुनाव के दौरान बड़ी.बड़ी बातें करते हैं। आज जनजातिय क्षेत्रों का जवलंत मुद्दा नौतोड़, एफआरए ठंडे बस्ते में पड़ा है। लेकिन प्रदेश सरकार इस पर ठोस निर्णय नहीं ले रही है। नेगी ने कहा कि हाल ही मे जनजातीय सलाहकार परिषद की बैठक मे नौतोड़, एफआरए के मुद्दे को फिर से उठाया है। सरकार नहीं चाहती है कि जनजातीय क्षेत्र के गरीब लोगों को जमीन मिले। नेगी ने कहा कि उन की प्राथमिकता है कि जनजातीय क्षेत्र के लोगों को नौतोड़ एफआरए का हक मिले इस के लिए चाहे कानूनी लड़ाई क्यों नहीं लड़ना पड़े। उन्होंने ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों से कहा कि गांव की खुशहाली में अपना सहयोग देने से पीछे न हटे। ग्राम स्तर पर पार्टी को ओर मजबूत बनाने मे अपना पूरा सहयोग दे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उमेश नेगी व पूह ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी विचार रखते हुए कहा की ने प्रदेश में रोजमर्रा की वस्तुएं,महंगाई चरम सीमा पर है। पेट्रोल, डीजल, गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छूने लगा है। केंद्र और प्रदेश सरकार महज लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App