प्रदेश के मैदानी इलाकों में गर्मी का एहसास

By: Feb 12th, 2020 7:17 pm

धूप खिलने से अधिकतम तापमान में आया उछाल

अधिकतम तापमान में एक से पाचं डिग्री की बढोतरी रिकॉर्ड

 पहाडों पर आज एक दो स्थानों पर बारिश बर्फवारी

पहाडों पर 14 फरवरी से  तक मौसम साफ

 मैदानों में 17 फरवरी तक खिलेगी धूप

मौसम विभाग ने जताई सभावना

शिमला-कड़ाके की ठण्ड़ के बाद हिमाचल में दिन तपने लगे है। तापमान में एक से पाचं डिग्री का उछाल आने के बाद राज्य के मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की माने तो राज्य के मैदानी इलाकों में 17 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा। किन्नौर, लाहौल स्पीति, शिमला, कु ल्लू, सिरमौर, मड़ी में गुरूवार को एक दो स्थानों पर बारिश बर्फवारी होगी। जबकि उक्त क्षेत्रों में भी 14 से 17 फरवरी तक बना रहेगा। 18 फरवरी को फिर से पहाडों पर बारिश बर्फवारी होने की स ावना जताई जा रही है। प्रदेश मे बुधवार को मौसम साफ बना रहा। राज्य के अधिकाशं क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में एकाएक भारी उछाल रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान में एक से पाचं डिग्री सेल्सियस तक की बढोतरी दर्ज की गई है। सोलन व बिलासपुर के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा पाचं डिग्री का उछाल आंका गया है। इसके अलावा धर्मशला, नाहन, हमीरपुर में चार, सुन्दरनगर व कल्पा में तीन डिग्री तक पारा चढा है। डलहौजी को छोड़कर शेष हिमाचल के तापमान में इजाफा आया है। तापमान में बढोतरी आने से अधिकाशं क्षेत्रों मे ंदिन  के समय गर्मी का एहसास हुआ।  बीते 24 घटों के दौरान केलागं में फिर से बर्फवारी रिकॉर्ड की गई है। केलागं में 10 सेटीमीटर हिमपात हुआ है। इसके अलावा राज्य भर में मौसम शुष्क बना रहा। जिससे न्यूनतम तापमान में भी उछाल आंका गया है। न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री का इजाफा दर्ज किया गया है। जिसके चलते सुबह व शाम के समय ठण्ड़ का प्रकोप काफी हद तक कम हुआ है। मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पहाडों पर गुरूवार को भी मौसम खराब बना रहेगा। जबकि मैदानी इलाकों में 17 फरवरी तक मौसम साफ बना रहेगा।

कहा कितना रहा तापमान

जिला          न्यूनतम

शिमला         7.7

सुन्दरनगर       6.5

भुंतर             5.9

कल्पा           -3.0

धर्मशला         4.6

ऊना              9.4

नाहन            12.1

केलागं         -5.2

सोलन           4.5

कांगडा          9.0

हमीरपुर           8.1

च बा             8.3

डलहौजी         5.5


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App