प्रेम दत्त शर्मा को अध्यक्ष बनाने से खुश

श्रीरेणुकाजी –प्रेम दत्त शर्मा को इंटक रेणुका कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। हिमाचल प्रदेश के इंटक अध्यक्ष व जिला की इंटक अध्यक्ष का इस नियुक्ति के लिए आभार प्रकट किया है। रेणुका ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संगठन में स्थान देने से यहां पर कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रेम दत्त शर्मा ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों का इस नियुक्ति के लिए आभार जताया है। शर्मा ने कहा कि, जो भी जिम्मेदारी इंटक के प्रदेश अध्यक्ष व जिला की अध्यक्ष उन्हें सौंपेगी उसे बखूबी निभाएंगे। जल्द ही इंटक ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। इस अवसर पर रेणुका ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी के पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा, वर्तमान में बीडीसी सदस्य द्वारिका ठाकुर, पूर्व प्रधान रमेश शर्मा, पूर्व पंचायत सदस्य जयपाल ठाकुर, संजय शर्मा, मुल्तान ठाकुर, लोकेंद्र ठाकुर, कमलेंद्र ठाकुर, अजीत सिंह, धनवीर तोमर, संदीप शर्मा इत्यादि कार्यकर्ताओं ने प्रेम दत्त शर्मा को इंटक रेणुका कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बनाने पर सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है।