बारात गए भतीजे की कार दुर्घटना में मौत

By: Feb 28th, 2020 12:02 am

पंचकूला – करनाल के जौली गांव में एक परिवार का अचानक दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दिन में शादी थी। बारात में जाते वक्त दूल्हे के भतीजे साहिल की हादसे में मौत हो गई थी, तो रात को नई नवेली दुल्हन की भी सदमे में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। जानकारी के मुताबिक करनाल के जौली गांव निवासी रविन की मंगलवार को निकेश के साथ शादी थी। बारात में जाते वक्त अचानक कार हादसे में भतीजे साहिल की मौत हो गई। इस हादसे में उसके तीन साथी भी घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद रात को जैसे ही दुल्हन घर आई तो दुल्हन की भी सदमे से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रविन शादी करके नई नवेली दुल्हन को लेकर रात को करीब सात बजे घऱ पहुंचे थे। जिसके बाद सभी ने वैवाहिक रस्मों के हिसाब से दुल्हन का स्वागत किया। लेकिन निकेश को पता चल गया था कि उसके साहिल की हादसे में मौत हो गई है, जिसके बाद वो बार बार पूछती रही कि साहिल अपने परिवार में था क्या रात  करीब नौ बजे तक वह बार-बार अपने साहिल की मौत के बारे में पूछती रही और रात को करीब नौ बजे निकेश को भी अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिसके बाद तुरंत ही असंध अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रविन के दादा अनंतराम ने बताया कि पोते की दिन में शादी थी। बारात गुल्लरपुर गांव गई थी। बारात में जाते वक्त कार हादसे में पोते साहिल की मौत हो गई थी। वहीं रात के समय हार्ट अटैक की वजह से पुत्रवधु निकेश की भी मौत हो गई। पिछले कई सालों से वह दुबई की ईएफएस इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में इंजीनियर है। उसके पास दुबई की ही पीआर है। वह शादी के लिए 19 फरवरी को इंडिया पहुंचा था। करीब डेढ़ माह की कंपनी से छुट्टी मिली थी। जबकि उसकी पत्नी निकेश कंप्यूटर साइंस का डिप्लोमा कर गुरूग्राम में एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती थी। दोनों को करीब डेढ़ माह बाद दुबई में ही सेटल होना था, लेकिन घर आने के दो घंटे बाद ही उसकी पत्नी दुनिया छोड़कर चली गई।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App