भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत

By: Feb 25th, 2020 12:02 am

नारायणगढ़- विधानसभा क्षेत्र नारायणगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्षों के स्वागत के लिए सोमवार को एक स्वागत कार्यक्रम भाजपा कार्यालय नारायणगढ़ पर आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्त्रम में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ मण्डल अध्यक्ष रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकंडा मण्डल के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह बख्तुआ तथा शहजादपुर मंडल अध्यक्ष संजीव गुर्जर को फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। सांसद ने कहा कि नव नियुक्त मंण्डल प्रधानों को जो जिम्मेवारी संगठन द्वारा दी गई हैं, उस पर वे खरा उतरेंगें और पार्टी को नई उंचाईयों तक ले जाने के लिए वे पूरी मेहनत व लगन के साथ सभी कार्यक॔र्ाओं को साथ लेकर चलेगें। उन्होनें कहा कि सभी मण्डल प्रधान जहां केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन.जन तक पहुंचाने के लिए काम करें वहीं संगठनात्मक कार्यो को भी पूरी गति के साथ करें। उन्होंने कार्यक्त्रम में मौजूद सभी कार्यक॔र्ताओं से अनुरोध किया कि वे नव नियुक्त मण्डल प्रधानों का पूरा सहयोग करें तथा पूरी उर्जा एवं शक्ति के साथ काम करें


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App