भीमताल झील में समाई कार, दो सवारों की मौत

By: Feb 25th, 2020 12:02 am

नैनीताल – उत्तराखंड के भीमताल में सोमवार सुबह एक कार के गहरी झील में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार भीमताल से सुबह हल्द्वानी की ओर जा रही थी। तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे डिवाइडर को तोड़ते हुए भीमताल झील में समा गई। सुबह की सैर पर जा रहे लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कार झील में डूबने से पहले कुछ देर तक पानी में हिचकोले खाती रही। राज्य आपदा प्रबंधन और भीमताल थाने की पुलिस टीम ने  मौके पर पहुंचकर  राहत और बचाव अभियान चलाया। कईं घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला जा सका। भीमताल थाना प्रभारी कैलाश जोशी ने बताया कि दो शवों को निकाल लिया गया है। एक की पहचान ललित पुत्र गोपाल के रूप में हुई है। वह भीमताल का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरे की पहचान नहीं हो पायी है। उन्होंने कहा कि वाहन को निकालने के लिये क्रेन बुलायी गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App