भू-स्खलन से सलूणी लंगेरा सड़क दस घंटे बंद

By: Feb 1st, 2020 12:20 am

सलूणी – बर्फबारी और बारिश के बाद खिली धूप में उपमंडल के विभिन्न हिस्सों में पहाडि़यों के दरकने का सिलसिला आरंभ हो गया। शुक्रवार को सुबह सात बजे के करीब सलूणी-लंगेरा मार्ग पर भटोली में भू-स्खलन होने से सड़क मार्ग अवरुद्ध होने से दस घंटे यातायात बाधित रहा। लोक निर्माण ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम साढे़ चार बजे मार्ग पर गिरे मलबे व पत्थरों को हटाकर वाहनों की आवाजाही को सामान्य बनाया। उधर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मंडल सलूणी शैलेश राणा ने कहा कि सलूणी-लंगेरा मुख्य सड़क मार्ग पर भटोली में शुक्रवार सुबह भारी भू-स्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। जिसे विभाग ने शाम चार बजे के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App