मरांडी 14 साल बाद फिर भाजपा में, झाविमो का विलय

By: Feb 18th, 2020 12:03 am

रांची झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को चौदह साल के बाद फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। श्री मरांडी यहां धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ झाविमो के कई पदाधिकारी भी भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर श्री मरांडी ने श्री शाह को धन्यवाद दिया और कहा कि वर्ष 2006 में वह भाजपा छोड़कर चले गए थे, इसके बावजूद भाजपा ने उन्हें वापास लाने का कई बार प्रयास किया। यह प्रयास लगातार चलता रहा, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे। सोमवार को वह पुनः अपने घर वापस आ गए हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App