यहां-वहां गंदगी फैलाई तो 500 रुपए जुर्माना

सरकाघाट-सरकाघाट शहर में सफाई  व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु उपमंडल मजिस्ट्रेट सरकाघाट जफर इकबाल ने आदेश दिए हैं कि अगर सरकाघाट नगर पंचायत क्षेत्र में  कहीं पर भी कोई भी व्यक्ति अगर खुले में सार्वजनिक स्थलों पर   थूकता, पेशाब करता तथा आम कूड़ा फेंकता पाया जाता है। तो उसको मौके पर पांच सौ रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने  कहा कि शहर में ही न सड़ने-गलने वाला  प्लास्टिक युक्त कचरा फेंकने  के लिए स्थानीय निवासियों को  पहली  बार  250  रुपए  तथा दूसरी  बार  पकड़े जाने पर पांच सो  रुपए जुर्मान वसूल किया जाएगा।   दुकानदारों पहली बार पांच सौ रुपए और दूसरी बार यही गलती करने पर एक हजार रुपए का जुर्माना   कानूनी प्रावधानों के तहत मौके पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि  इस बाबत नगर पंचायत तथा पुलिस  अधिकारियों को आदेशों के कड़े  अनुपालन के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निगरानी हेतु शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, ताकि  उल्लंघनकर्ता किसी भी सूरत में बच न पाएं।