यात्री सदन के यात्रियों  के लिए ‘नमस्ते’

By: Feb 28th, 2020 12:20 am

कांगड़ा  – माता बज्रेश्वरी देवी मंदिर ट्रस्ट द्वारा निर्मित गुप्त गंगा स्थित यात्री सदन मां के भक्तों के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है ।क्योंकि करीब 2 सालों से यात्रियों को यहां ठहरने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कारण बताया जा रहा है कि इस इमारत की हालत खराब हो चुकी है। यही वजह रही की, जो व्यक्ति इस यात्री सदन को अनुबंध पर चला रहा था, उसने भी हाथ खड़े कर दिए। परिणामस्वरूप इसे यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया। यहां यात्रियों के ठहरने के लिए करीब 34 कमरे उपलब्ध हैं, लेकिन ठहरने की सुविधा बंद पड़ी है। चैत्र नवरात्र अप्रैल माह में आयोजित होंगे, लेकिन यात्री सदन बंद पड़ा है। वैसे साल 2018 में इस यात्री सदन के रेनोवेशन के लिए 50 लाख रुपए बजट का प्रावधान किया गया था, लेकिन साल 19 में ऐसा कोई धन यहां खर्चा न किया जा सका है। जाहिर तौर पर यात्रियों को इस वजह से यहां मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। चैत्र नवरात्र में मां के भक्तों की यहां भारी भीड़ उमड़ती है। आलम यह रहता है कि यहां स्थान न मिलने की वजह से लोग सड़कों पर सोने पर विवश  हो जाते हैं। वीरभद्र मंदिर की सराय को यूं ही पुलिस थाना के हवाले किया जा चुका है। नतीजतन यहां ठहरने की कोई सुविधा लोगों को ना रही है। अब सिर्फ गुप्त गंगा धाम में ही ठहरने की व्यवस्था है। यहां यात्रियों के ठहरने की माकूल सुविधा न होने की वजह से लोगों को महंगे होटलों में भी ठहरना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर ट्रस्ट लंबे अरसे से सीवरेज विभाग से यहां सीवरेज पाइप व चैंबर बिछाने की  बात कर रहा है। बाकायदा इसके लिए करीब 15 लाख रुपए की राशि भी पिछले साल के शुरुआती दौर में जमा करवाई गई है। बावजूद इसके पिछले एक साल में इस कार्य को निपटाया ना जा सका है। बताया जाता है कि यह काम मुकम्मल हो तो यहां रेनोवेशन की की उम्मीद की जा सकती है। सरकारी महकमों के ढुलमुल रवैया के चलते यात्री सदन सफेद हाथी साबित हो रहा है। लोगों का कहना है कि मंदिर प्रशासन यहां आने वाले यात्रियों के लिए ठहरने की माकूल सुविधा उपलब्ध करवाएं, लेकिन इन हालातों में चैत्र नवरात्र से पहले यह कार्य मुकम्मल होना असंभव दिखाई दे रहा है। इस कार्य को शीघ्र दुरुस्त कर यंहा आने वाले यात्रियों को राहत देनी होगी।

पंप आपरेटर महासंघ की बैठक पहली को

लंबागांव। जल शक्ति विभाग में कार्यरत आईटीआई प्रशिक्षित पंप आपरेटर महासंघ पालमपुर-थुरल मंडल की एक महत्त्वपूर्ण बैठक पहली मार्च को भवारना स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में शाम को 2ः00 से 5ः00 बजे तक होगी। संयुक्त मंडल के महासचिव परमवीर भट्ट ने बताया कि बैठक में धर्मशाला वृत्त के प्रधान जगदीप डोगरा विशेष रूप से आमंत्रित होंगे। बैठक में संयुक्त मंडल के कार्यों का लेखा-जोखा रखा जाएगा ।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App