यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की मनीमाजरा ब्रांच शुरू

By: Feb 13th, 2020 12:06 am

चंडीगढ़ – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अंचलीय कार्यालय दिल्ली से महा प्रबंधक एसके महापात्रा ने चंडीगढ़ क्षेत्र का दौरान किया। इस दौरान महा प्रबंधक दिल्ली अंचल ने नवीकृत मनीमाजरा शाखा का उद्घाटन किया। इस समारोह में क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के उप महा प्रबंधक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव लुधियाना के क्षेत्र प्रमुख हरिंदर सिंह संधु, सहायक महाप्रबंधक रामानंद राम, बिशन दास, अजय बंसल, संजीव कुमार एवं चंडीगढ़ और लुधियाना क्षेत्र के स्थानीय शाखाआें के शाखा प्रमुख तथा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इसके उपरांत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तत्त्वाधान से क्षेत्रीय कार्यालय परिसर सेक्टर-17 में विशेष खुदरा ऋण अभियान का आयोजन भी किया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App