राखी बिड़ला दिल्ली विधानसभा की निर्विरोध उपाध्यक्ष

By: Feb 27th, 2020 12:03 am

नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी की विधायक राखी बिड़ला को बुधवार को निर्विरोध दिल्ली विधानसभा का उपाध्यक्ष चुना गया। बिड़ला इस पद पर लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुई हैं। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगोलपुरी से विधायक बिड़ला के नाम का प्रस्ताव पेश किया। बिड़ला ने उपाध्यक्ष चुने जाने पर विधानसभा के सभी सदस्यों का आभार जताया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App