रामपुर के तीन बॉक्सर तैयार

By: Feb 25th, 2020 12:06 am

ओडिशा में नेशनल चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

रामपुर बुशहर – रामपुर क्षेत्र के युवा विभिन्न खेलों में लगातार अपनी पहचान बनाते जा रहे है। इसी कड़ी में अब रामपुर बुशहर के तीन युवा बॉक्सर ओडिशा के भुवरेश्वर में खेलो इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्ज में दमखम दिखाएंगे। यह पहली बार है कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रामपुर क्षेत्र का कोई खिलाड़ी भाग ले रहा है। प्रदेश बॉक्सिंग फेडरेशन के महासचिव सुरेंद्र शांडिल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलें आयोजित होंगी, जिसमें बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रामपुर की मोनिका नेगी, संध्या देष्टा व विक्की ठाकुर का चयन हुआ है। इस मौके पर श्री शांडिल के अलावा पूर्व पार्षद धु्रव शर्मा, बॉक्सर तिलक राज, विनोज नेगी, प्रताप वर्मा, विवेक, विनोद, शमी नेगी, मनोज ठाकुर, अशोक नेगी व देविंद्र ने खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App