रामपुर में कल बिजली बंद

रामपुर बुशहर –हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के 66 केवी उपकेंद्र नोगली में 9 फरवरी को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते रामपुर,  निरमंड, बाहली, डंसा, नोगली, निरसू, दत्तनगर, जगातखाना और तकलेच में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल नोगली के सहायक अभियंता भरत कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि उपरोक्त क्षेत्रों में 9 फरवरी को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।