लिवर को हेल्दी बनाने के टिप्स

By: Feb 15th, 2020 12:18 am

आज के समय में पेट से जुड़ी समस्या लोगों में आम देखने को मिल रही है, जो आगे चलकर लिवर खराब होने का कारण बनती है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं को होती है। इसका मुख्य कारण ठीक और सही समय पर भोजन न करना है। इसके साथ ही कई और परेशानियां जैसे कि फैटी लिवर, सूजन और लिवर में इन्फेक्शन आदि के होने के चांस बढ़ते है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे आयुर्वेदिक टिप्स बताते हैं,जिसे फालो कर आप इस परेशानी से राहत पा सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले जानते हैं लिवर खराब होने के लक्षणों के बारे में…

लिवर में खराबी के लक्षणः मुंह से बदबू आना, आंखों के नीचे डार्क सर्किल्स होना, पेट में दर्द रहना, अपच की समस्या, स्किन पर सफेद दाग-धब्बे पड़ना यूरीन का रंग गहरा होना।

आयुर्वेदिक टिप्स

हल्दी वाला दूध- रोजाना रात को सोने से पहले दूध में हल्दी मिला कर सेवन करें। हल्दी में कई पोषक तत्त्व और एंटीऑक्सीडेंट गुण होने से यह इम्यून सिस्टम स्ट्रांग कर शरीर में वायरस को कम करने में मदद करती है।

एप्पल साइडर सिरका और शहद – 1 गिलास पानी में 1-1 टेबलस्पून एप्पल साइडर सिरका और शहद मिक्स कर पीने से लिवर को हेल्दी रहने में मदद मिलती है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिंज को बाहर निकलने में मदद मिलती है। साथ ही इसका सेवन खाना खाने से पहले करने से शरीर में जमा एक्सट्रा चर्बी कम होती है। आप इस पानी को 1 दिन में 2 से 3 बार पी सकते है।

आंवला- विटामिन सी से भरपूर आंवला लिवर को स्वस्थ रखने का काम करता है। ऐसे में रोजाना 4-5 कच्चे आंवले या उसका रस निकाल कर जरूर पिएं।

पपीता- पपीते का सेवन पेट संबंधित बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए औषधीय स्वरूप काम करता है। यह लिवर सोरायसिस की समस्या को कम करने में फायदेमंद होता है। इस समस्या से बचने के लिए आप नियमित रूप से 2 टेबलस्पून पपीते का रस निकाल कर उसमें 1/2 टेबलस्पून नींबू का जूस मिक्स कर सेवन कर सकते है।

फल और हरी सब्जियां- अच्छी सेहत के लिए डाइट में हरी सब्जियां और फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। ये लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते है। साथ ही ये खाने को जल्दी से पचाने के साथ शरीर में मौजूद टॉक्सिंज को बाहर निकालने का काम करते हैं।

मुलहठी- लिवर में सूजन, इन्फेक्शन, हेपेटाइटिस और कैंसर को होने से रोकता है। इसमें पाए जाने औषधीय गुण लिवर को स्ट्रांग बनाए रखने में मदद करते है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App