ल्यूमिनस देगा सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण

By: Feb 20th, 2020 12:20 am

दौलतपुर चौक – ल्यूमिनस उद्योग द्वारा ग्राम पंचायत नंगल जरियालां में एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूह की 50 महिलाओं के साथ बैठक करके उन्हें भिन्न-भिन्न प्रकार के प्रशिक्षण  की जानकारी प्रदान की। ऊक्त पहल ल्यूमिनस उद्योग द्वारा अंतरराष्ट्रीय संस्था डॉनबॉस्को से मिलकर महिलाओं के भविष्य संवारने हेतु की गई, जिसमें ल्यूमिनस उद्योग के सीईओ शुभश्री, महाप्रबंधक अजय भारद्वाज, प्रबंधक राजेंद्र चौहान इत्यादि उपस्थित रहे। उधर डॉनबॉस्को संस्था के प्रबंधक बोनी जॉर्ज ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह और आजीविका निर्माण के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। इसी कड़ी के तहत महिलाओं को सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण अप्रैल माह से लेकर जून माह तक दिया जाएगा। ल्यूमिनस के महाप्रबंधक अजय भारद्वाज ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उद्योग द्वारा जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले 15 फरवरी को दौलतपुर चौक में भी उद्योग द्वारा एक ग्रांड इवेंट रखा गया था। इसमें 270 महिलाओं ने भाग लिया था और आगे भी ल्यूमिनस उद्योग इस प्रकार के इवेंट करता रहेगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान संतोष कुमारी, उपप्रधान शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल, डॉन बॉस्को एनजीओ की तरफ से प्रियंका चंदेल, प्रिया, शामली, प्रियंका कुमारी सहित काफी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित रहीं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App