विपिन सिंह परमार हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष निर्वाचित

By: Feb 26th, 2020 4:47 pm

शिमला, 26 फरवरी श्री विपिन सिंह परमार को सर्वसम्मति से आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया।
राज्य विधानसभा के सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने श्री परमार के नाम का प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए सदन में रखा जिसका जनस्वास्थय मंत्री महेंद्र सिंह ने अनुमोदन किया। सदन में श्री परमार के नाम के कुल चार प्रस्ताव आए थे जिसका मंत्रियों और विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इसके बाद विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने श्री परमार के विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा सदन में की। श्री परमार इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री पद पर थे, लेकिन भाजपा हाईकमान ने अब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।  श्री परमार सुलह से भाजपा के विधायक हैं। उनका जन्म 15 मार्च 1964 को कांगड़ा जिले के पालमपुर अंतर्गत ननाओ गांव में हुआ था। वह तीन बार विधायक चुने गये हैं। श्री परमार प्रदेश विधानसभा के 17वें अध्यक्ष चुने गए हैं। उनसे पहले डाॅ राजीव बिंदल विधानसभा अध्यक्ष थे। उनके भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद यह पद खाली हुआ था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App