सड़क हादसे में एक की मौत

By: Feb 27th, 2020 12:02 am

चंडीगढ़ – मटका चौके के पास बुधवार सुबह एक लैंड कू्रजर हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल हो गए हैं। घटना मटका चौक के करीब सेक्टर 9 और 10 के डिवाइडर के पास की है। जहां एक लैंड कू्रजर अनियंत्रित होने के बाद साइन बोर्ड से टकरा गई। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार में सवार परिवार यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था और कुछ दिन पहले ही शिमला घूमने के लिए आया था। सभी पंचकूला सेक्टर-21 स्थित दोस्त कुणाल अभिषेक के यहां ठहरे हुए थे। मंगलवार देर रात वे सेक्टर-10 स्थित होटल माउंटव्यू से वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हुआ। मृतक लड़की की पहचान 26 वर्षीय सृष्टि गोयल के रूप में हुई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App