सदन में स्वर्गीय मोहिनी को श्रद्धांजलि

By: Feb 27th, 2020 12:01 am

शिमला – बजट सत्र के दूसरे दिन सदन ने स्वर्गीय विधायक मेजर कृष्णा मोहिनी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनका दो दिन पूर्व चंडीगढ़ में निधन हो गया था। वह  वर्ष 1993 व 1998 में सोलन से विधायक रही थीं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में शोकोद्गार पेश करते हुए कहा कि स्वर्गीय मोहिनी दबंग महिला नेत्री थीं, जो कि लोकहित के मुद्दों को उठाकर जनता के साथ जुड़ी थीं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 1980 में शिक्षा बोर्ड की चेयरमैन रहीं, वहीं 1985 में सुपर मार्केट दिल्ली की चेयरमैन भी रहीं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की। साथ ही मुख्यमंत्री ने विधायक आशा कुमारी की माता के निधन पर भी शोक जताया। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, विधायक राकेश सिंघा, राकेश पठानिया विधायक सुखविंदर सुक्खू, संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज, विधायक लखविंद्र सिंह राणा, कर्नल धनीराम शांडिल, परमजीत सिंह पम्मी, विक्रमादित्य सिंह तथा विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने भी शोकोदगार में खुद को शामिल किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App