सभी दलों को बैठ कर निकालना होगा रास्ता

By: Feb 20th, 2020 12:03 am

कांगड़ाकांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार पर सभी दलों को बैठ कर बात करने के बाद उचित रास्ता निकालना चाहिए। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यश कुलदीप राठौर ने माता बजे्रश्वरी मंदिर में माथा टेकने के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार में क्या हो रहा है, उन्हें अभी पूरी जानकरी नहीं है, लेकिन जल्द ही पार्टी नेताओं के साथ चर्चा कर जो भी जनता के हक में होगा, उस पर कांग्रेस काम करेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में काग्रेस की हार तो हुई है, लेकिन यह पूरा चुनाव केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ  रहा। उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव था, जिसमें देश के गृह मंत्री गली-गली में वोट के लिए पर्चे बांट रहे थे, लेकिन दिल्ली में जनता ने भाजपा को नकार दिया है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिल्ली के प्रधान और प्रभारी ने त्यागपत्र दे दिया है तथा जल्द ही पार्टी की बैठक के बाद कांग्रेस को मजबूत करने के साथ दिल्ली चुनाव पर मंथन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेसी नेता डा. राजेश शर्मा, अशोक हिमाचली, श्याम नारायण, नगर परिषद के पूर्व प्रधान अशोक शर्मा भी उपस्थित रहे।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App