सावधान! बारिश संग चलेगा तूफान

By: Feb 20th, 2020 12:03 am

विभाग ने जारी किया अलर्ट, पहाड़ों पर 24 तक मौसम खराब

शिमलाबुधवार को मौसम ने करवट बदल ली है। इससे प्रदेश भर में बादल छाए रहे, जिससे ठंड बढ़ गई है। इस दौरान गर्म कपड़ों में लिपटे लोग

शिमलाहिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों सहित शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर, चम्ंबा और डलहौजी में गुरुवार को बारिश व आंधी कहर बरपा सकते हैं। मौसम विभाग ने राज्य के इन क्षेत्रों में बारिश-तूफान चलने का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के तहत इन क्षेत्रों में वायु की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 24 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होगी, जबकि मैदानी इलाकों में 22 फरवरी के बाद मौसम साफ बना रहेगा।  वहीं, बुधवार को समूचे हिमाचल में मौसम खराब बना रहा। इससे अधिकतम तापमान में एक से सात डिग्री सेल्सियस तक की भारी गिरावट रिकार्ड की गई है। इतना ही नहीं, अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश भर के न्यूनतम तापमान में भी बीते 24 घटों के दौरान गिरावट दर्ज की गई है। उधर, मौसम विभाग के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य में मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गुरुवार को बारिश के साथ आंधी चलेगी। पहाड़ों पर 24 फरवरी तक मौसम खराब बना रहेगा, जबकि मैदानी इलाकों में भी 22 फरवरी तक बारिश होगी।

 


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App