सुंदरनगर डीएवी में मनाया वेटलैंड्स-डे

सुंदरनगर। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डीएवी स्कूल सुंदरनगर में ईको क्लब प्रभारी पूनम सिंह के मार्गदर्शन में विश्व आद्रभूमि (वेटलैंड्स) दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व आद्रभूमि दिवस का विषय है वेटलैंड्स एवं जैव विविधता। इस दिवस पर एक कार्यक्रम एवं विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्य्रकम के दौरान विद्यालय की ईको क्लब प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि धरती से नमी की मात्रा कम हो रही है और पानी का स्तर गिर रहा है। इसको बचाने के लिए विश्व स्तर पर सभी को प्रयास करने चाहिए, ताकि ईको सिस्टम ठीक ढंग से कार्य करता रहे। वेटलैंड्स धरती को नमी प्रदान करती है। ये भूमि कटाव, बाढ़ एवं सूखा इत्यादि से बचाते हैं, विभिन्न जीवों को जीवन रक्षण प्रदान करते हैं। विश्व वेटलैंड्स दिवस सन 1971 से प्रतिवर्ष दो फरवरी को मनाया जाता हैं। इसे मनाने का यह उद्देश्य है कि पृथ्वी पर पानी को बचाने के प्रति लोग जागरूक हों। डीएवी सुंदरनगर में कार्यक्रम के दौरान सातवीं कक्षा की छात्रा कामाक्षी ने वेटलैंड्स के विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। चतुर्थ कक्षा के छात्र हरिओम ने विचार और आश्वी ने इसी विषय पर आधारित प्रश्नोत्तरी की। यूकेजी के विद्यार्थियों ने वेटलैंड्स एवं जैव विविधता पर आधारित कविता प्रस्तुत की। अपूर्वा ने विस्मयकारी तथ्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। वर्ल्ड वेटलैंड्स दिवस के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने सभी विद्यार्थियों को पानी के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया। प्राकृतिक स्रोतों को संरक्षित करने के लिए जागरूक किया।